
राम मंदिर केस में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी को ब्रेन हैमरेज, भर्ती
Zee News
सीनियर वकील जफरयाब जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव हैं और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रहे हैं.
नई दिल्लीः देश के जाने माने वकील जफरयाब जिलानी को ब्रेन हेमरेज हो गया है, जिसके चलते उनको लखनऊ के चर्चित हॉस्पिटल मेदांता में एडमिट कराया गया है. बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि मामले में कोर्ट में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से वकील रहे सीनियर वकील जिलानी की मौजूदा हालत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन बताया जा रहा है कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब वो बेहोश थे. सीनियर वकील जफरयाब जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव हैं और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रहे हैं. बताया गया है कि ऑफिस से निकलते वक्त उनका पैर स्लिप कर गया और वो गिर गए. जिसको देखते हुए आनन-फानन में उनको लेकर मेदांता हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए थे. बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने रामजन्मभूमि विवाद में मुस्लिम पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी की थी. देश के कई बड़े और चर्चित केस जिलानी ने लड़े हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










