
'राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा' शपथ पर घिरे AAP मंत्री ने मांगी माफी, बोले- बहुत धार्मिक हूं, नहीं किया अपमान
AajTak
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हाल ही में बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. इसे लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. भारी हंगामे के बाद अब मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने माफी मांग ली है. उन्होंने BJP पर गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हाल ही में बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. इसे लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि AAP के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है. भारी हंगामे के बाद अब मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने माफी मांग ली है. उन्होंने BJP पर गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.
दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि BJP मेरे बारे में कुछ अफ़वाह फैला रही है. मैं बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं. मैं व्यक्तिगत रूप से सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि अपने किसी कर्म या वचन से देवी-देवताओं का अपमान करूं. मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मैंने किसी की भी आस्था के प्रति कोई शब्द नहीं बोला. मैं सबकी आस्था का सम्मान करता हूं. मैंने अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महंगाई और सामाजिक समानता पर अपनी बात रखी. लेकिन फिर बीजेपी वाले मेरे बारे में ग़लत अफ़वाह फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी की इस हरकत से बहुत आहत हूं और उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं, जिनको बीजेपी के इस दुष्प्रचार के कारण किसी भी प्रकार से पीड़ा पहुंची है. राजेंद्र पाल गौतम बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए. जिसमें हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. उस समय मंच पर राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे और वो भी शपथ ले रहे थे. इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया है.
बीजेपी ने लगाया था ये आऱोप
इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि जहां चुनाव होते हैं वहां केजरीवाल और उनके नेता जय श्री राम और कृष्ण कहते थकते नहीं, लेकिन जहां सत्ता में होते हैं वहां ऐसा अपमान. वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था.
कपिल मिश्रा ने साधा निशाना
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल के मंत्री दिल्ली में हिंदुओं और हिंदू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और खुद केजरीवाल गुजरात में जय श्री कृष्णा के नाम पर वोट मांग रहे हैं. आम आदमी पार्टी अब गरीब हिंदुओं को मुफ्त सामान देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











