
'राम करे प्रणाम...', दिल्ली में भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, VIDEO
AajTak
रामलीला में भगवान राम का रोल निभा रहे एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जोकि पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे.
दिल्ली के शाहदरा इलाके में नवरात्रि के अवसर पर रामलीला का मंचन हो रहा था. इसमें भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे. सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं. इस दौरान रामलीला में भगवान राम किसी से प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके दिल में दर्द उठता है और वो अपने हाथ दिल पर रख लेते हैं. अचानक वो मंच से पीछे चले जाते हैं.
मंच पर ही आया था हार्ट अटैक
पुलिस के मुताबिक, सुशील कौशिक को मंच पर ही हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 45 वर्षीय सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे, लेकिन वो भगवान राम के भक्त थे और रामलीला में भगवान राम का रोल निभाते थे.
शाहदरा के विश्वकर्मा नगर के रहने वाले थे कलाकार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुशील कौशिक पुत्र स्वर्गीय एसके कौशिक शाहदरा के विश्वकर्मा नगर इलाके के शिवा खंड के रहने वाले थे. भगवान राम का रोल निभाते समय अचानक उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह रामलीला जय श्री रामलीला विश्वकर्मा नगर द्वारा आयोजित कराई जा रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







