
'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया के घर फीकी पड़ी नवरात्रि की धूम, नहीं करा पाईं पाठ
AajTak
कई लोग तो सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को देवी स्वारुपा मानकर उनकी पूजा भी करते हैं और दर्शकों के इस प्यार को दीपिका कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखा भी चुकी हैं.
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'रामायण' का हर किरदार दर्शकों के दिल के काफी करीब है. इसके तीन अहम किरदारों राम,सीता और लक्ष्मण ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. कई लोग तो सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को देवी स्वारुपा मानकर उनकी पूजा भी करते हैं और दर्शकों के इस प्यार को दीपिका कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखा भी चुकी हैं. आजतक से बात करते हुए दीपिका कहती हैं कि कोरोना के चलते इस बार नवरात्रि की धूम थोड़ी फीकी है. हर साल नवरात्रों पर मेरे घर में पंडित जी आते हैं और मैं पंडित जी से देवी चंडी पाठ करवाती हूं, लेकिन इस बार मैं पंडित जी को भी घर में नहीं बुला पाई. पर हम कर भी क्या सकते हैं, क्योंकि हमें ऐसा कोई काम नहीं करना है, जिससे कोरोना को आने का मौका मिले
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











