
रामजी लाल के घर पहुंचे अखिलेश, योगी सरकार को घेरा, देखें शंखनाद
AajTak
राणा सांगा विवाद को लेकर यूपी में सियासत गरमाई हुई है. अखिलेश यादव ने आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन से मुलाकात की और बीजेपी व करणी सेना पर हमला बोला. उन्होंने 12 अप्रैल को हुए करणी सेना के प्रदर्शन को यूपी सरकार की साजिश बताया और आरोप लगाया कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए फंडिंग की गई थी. बीजेपी ने अखिलेश यादव के आरोपों का खंडन किया है. देखें शंखनाद.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











