
रामजन्म से जुड़ा से स्वयं सिद्ध अभिजीत मुहूर्त, इसमें होते हैं सभी प्रमुख कार्य
AajTak
अभिजीत मुहूर्त को सफलता का कारक मुहूर्त कहा जाता है. लक्ष्यपूर्ण कार्यों की सफलता इस मुहूर्त में आरंभ होने से बढ़ जाती है. इसे प्रतिदिन निर्माण होने वाला अबूझ मुहूर्त पुकारा जाता है. अर्थात् इसमें बगैर किसी ज्योतिषीय विचार के कार्यारंभ किया जा सकता है.
भारत के धर्म, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक भगवान श्रीराम के जन्म से ज्योतिष का सबसे महत्वपूर्ण अभिजीत मुहूर्त संबद्ध है. प्रतिदिन ठीक दोपहर अर्थात् दिन के मध्य में अभिजीत मुहूर्त दो घड़ी यानि 48 मिनट के लिए बनता है. इसे अबूझ मुहूर्त की संज्ञा दी जाती है. इसमें कामकाज से जुड़े प्रत्येक कार्य को बिना विचार के सहजता से किया जा सकता है. अभिजीत मुहूर्त 24 घंटों में दो बार बनता है. पहला, ठीक दोपहर को दिन के मध्य में बनता है. दूसरा, ठीक मध्यरात्रि में बनता है. जगत पालक श्रीहरि विष्णु के दो सर्वोत्तम अवतार भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण ने इन्हीं मुहूर्तों में क्रमश़ः जन्म लिया है. इसे अभिजीत नक्षत्र के कारण अभिजीत मुहूर्त पुकारा जाता है. विज्ञान में अभिजीत नक्षत्र को ‘वेगा‘ नक्षत्र पुकारा जाता है. सूर्य संपूर्ण सौरमंडल के साथ 70 हजार किलोमीटर की गति से इसी नक्षत्र की ओर बढ़ रहा है. और इसी में समा जाने वाला है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










