
रात को सोने बेडरूम में गई महिला, बिस्तर के नीचे बैठे हुए थे 18 सांप और फिर..
AajTak
अमेरिकी के जॉर्जिया में महिला उस वक्त बुरी तरह डर गई जब वो सोने के लिए बिस्तर पर पहुंची और उसके नीचे 18 सांप बैठे हुए थे. महिला ने अपने दहशत की इस पूरी घटना का जिक्र अपने सोशल मीडिया पर भी किया है.
सोचिए आप सब काम खत्म कर रात को चैन से सोने के लिए अपने बिस्तर पर जा रहे हों और उसी बिस्तर के नीचे 1-2 नहीं बल्कि पूरे 18 सांप बैठे हों तो आपकी क्या हालत होगी. (तस्वीर- Facebook/ Trish Wilcher) कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के जॉर्जिया में जहां महिला उस वक्त बुरी तरह डर गई जब वो सोने के लिए बिस्तर पर पहुंची और उसके नीचे 18 सांप बैठे हुए थे. महिला ने अपने दहशत की इस पूरी घटना का जिक्र अपने सोशल मीडिया पर भी किया है. (तस्वीर- Facebook/ Trish Wilcher) दरअसल ट्रिश विल्चर नाम की महिला ने सोने से पहले अपने घर के बाहर फर्श पर कुछ बेहद छोटे जीवों को रेंगते हुए देखा. कुछ देर के बाद उन्होंने एक और वैसे ही जीव को घर के दूसरे हिस्से में रेंगते हुए पाया. लेकिन जब महिला अपने बेडरूम में सोने गई और बेड के नीचे झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए. (तस्वीर- Facebook/ Trish Wilcher)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










