
राज ठाकरे का ऐलान- कल लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो हनुमान चालीसा भी होगी
AajTak
राज ठाकरे की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि कल (4 मई) उन सभी स्थानों पर आपको हनुमान चालीसा बजानी चाहिए, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है. उन्हें बताना चाहिए कि लाउडस्पीकर से क्या दिक्कत होती है.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को विवाद में घमासान तेज हो गया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार देर शाम ऐलान कर दिया है कि कल यानी 4 मार्च को मस्जिदों के बाहर अजान हुई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इससे पहले राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गई. इसमें उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है.
इसके अलावा, मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में मनसे नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं. इसमें चेतावनी दी जा रही है कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी की अथवा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो सीधे तौर पर नुकसान की वसूली की जाएगी. इन सबके बीच, राज ठाकरे के ऐलान ने सरकार, प्रशासन और पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
सभी को आवाहन pic.twitter.com/9yZyxkiSt3
राज ठाकरे की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि कल (4 मई) उन सभी स्थानों पर आपको हनुमान चालीसा बजानी चाहिए, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है. उन्हें बताना चाहिए कि लाउडस्पीकर से क्या दिक्कत होती है. यह एक सामाजिक मुद्दा है. ना कि धार्मिक.
उन्होंने कहा कि हम देश की शांति भंग नहीं करना चाहते हैं. हम कोई दंगा नहीं चाहते, लेकिन अगर लाउडस्पीकर की बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम भी इस मुद्दे पर अडिग रहेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











