
राज का साथ, मराठी अस्मिता की बात... BMC का दुर्ग बचाने जुट गई उद्धव सेना
AajTak
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के ऐलान के साथ सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की सियासी केमिस्ट्री बनती दिख रही है तो मराठी अस्मिता का भी दांव चला जाने लगे हैं. इस तरह उद्धव ठाकरे अपने सियासी दुर्ग बीएमसी को बचाए रखने के लिए हर एक दांव आजमा रहे हैं?
महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल बढ़ गई है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे अपना आखिरी सियासी किला बीएमसी को बचाए रखने की कवायद में जुट गए हैं, जिसके लिए मराठी अस्मिता का दांव चलने से लेकर अपने भाई राज ठाकरे के साथ सियासी केमिस्ट्री बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए मराठी अस्मिता का दांव चला. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि बीएमसी का चुनाव मराठी अस्मिता को बचाए रखने का चुनाव है, जिसके लिए सभी मराठी मानुष को साथ आना चाहिए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद संजय राउत सीधे मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बंगले 'शिवतीर्थ' पर जाकर मुलाकात की. माना जा रहा है कि इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मंथन किया गया है. इतना ही नहीं, राउत ने कांग्रेस को भी साथ आने का ऑफर दिया.
ठाकरे बंधुओं की केमिस्ट्री
बीएमसी सहित अन्य 29 नगर निगम चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर किस्मत आजमाएंगे. दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. इसी मद्देनजर संजय राउत ने मंगलवार को राज ठाकरे के साथ मुलाकात की ताकि सीट बँटवारे का फाइनल ऐलान किया जा सके.
संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे नगर निगम चुनाव साथ लड़ेंगे. मुंबई, ठाणे, कल्याण, पुणे, मीरा भायंदर, नासिक, नागपुर अन्य जगहों पर स्थानीय नेता फैसला करेंगे. इस बार हर मराठी मानुष का कर्तव्य है कि वे एक साथ आएँ और उद्धव और राज के एक साथ आने से उत्साह बढ़ा है. हम सभी कॉर्पोरेशन चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








