
राज्यसभा से 13 मिनट में पारित हुए फाइनेंस बिल और जम्मू कश्मीर का बजट, विपक्ष ने लगाए नारे
AajTak
राज्यसभा में अडानी मुद्दे की जांच को लेकर विपक्ष की नारेबाजी के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2023 पेश किया. वित्त विधेयक के साथ ही उच्च सदन से जम्मू कश्मीर का बजट भी पारित कर दिया गया. हंगामे और नारेबाजी के बीच 13 मिनट तक चली कार्यवाही के दौरान जम्मू कश्मीर के बजट और फाइनेंस बिल पर वोटिंग हुई.
राज्यसभा में सोमवार को भी हंगामा जारी रहा. हंगामे के कारण सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे जब दोबारा शुरू हुई, विपक्ष का हंगामा जारी रहा. विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही करीब 13 मिनट तक चली और इस दौरान उच्च सदन ने जम्मू कश्मीर का बजट और वित्त विधेयक 2023 पारित कर लोकसभा को वापस भेज दिया.
दरअसल हुआ ये कि दोपहर दो बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के सांसद वी वांट जेपीसी..., मोदी-अडानी भाई-भाई..., गली-गली में शोर है... के नारे लगाते हुए वेल में आ गए. विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही जारी रखी.
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामे के बीच ही जम्मू कश्मीर के बजट, जम्मू कश्मीर विनियोग विधेयक पर वोटिंग कराया. जम्मू कश्मीर के बजट और जम्मू कश्मीर विनियोग विधेयक को वोटिंग के बाद उच्च सदन ने पारित कर दिया. इसके बाद ये विधेयक लोकसभा को वापस भेज दिए गए. विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उच्च सदन में वित्त विधेयक पेश किया.
राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी के बीच ही वित्त विधेयक पर वोटिंग हुई और इसे पारित कर लोकसभा को वापस भेज दिया गया. हंगामे के बीच इन विधेयकों पर वोटिंग के समय सभापति जगदीप धनखड़ मुस्कराते भी नजर आए. दरअसल वोटिंग के दौरान सभापति जब ये कह रहे थे कि जो लोग समर्थन में हैं, हां कहें. इस पर वे सत्तापक्ष की ओर देख रहे थे.
सभापति जब ये कह रहे थे कि जो लोग विरोध में हैं, ना कहें. तब वे विपक्ष की ओर देख रहे थे. विपक्ष के सांसद नारेबाजी कर रहे थे. ऐसे में वे विपक्ष की ओर देखते समय उनके चेहरे पर मुस्कान तैर जा रही थी. सदन की करीब 13 मिनट तक चली कार्यवाही के दौरान ये विधेयक पारित कर दिए गए और इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 28 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
गौरतलब है कि राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सुबह 11 बजे विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी. दोपहर दो बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







