
राज्यसभा में CISF की तैनाती पर बवाल, पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, देखें
AajTak
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद सरकार ने विपक्ष के हमलों का जवाब दिया है. राज्यसभा में सीआईएसएफ की तैनाती को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला किया था. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि बार-बार किसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाना गलत है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











