
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम-राज समेत 8 पर आरोप तय, पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग
AajTak
मेघालय के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है. 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर पुलिस ने हत्या की साजिश, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश के पुख्ता सबूत अदालत के सामने रखे हैं.
मेघालय के सोहरा में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. इस केस की जांच कर रही एसआईटी ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सिंह कुशवाहा और उसके तीन साथियों समेत आठ लोगों के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में सोनम और राज पर हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं.
सोहरा उप-मंडल की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में दायर चार्जशीट के अनुसार, सोनम (आरोपी-1), राज कुशवाहा (आरोपी-2), विशाल सिंह चौहान (आरोपी-3), आकाश सिंह राजपूत (आरोपी-4) और आनंद कुर्मी (आरोपी-5) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बाकी तीन आरोपी लोकेंद्र तोमर, बल्ला अहिरवार और शिलोम जेम्स पर सबूत नष्ट करने के आरोप हैं.
उनके खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद दायर की जाएगी. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को शिलांग पहुंचे थे. यहां से दोनों सोहरा घूमने निकले. 26 मई को दोनों लापता हो गए. इस सूचना के बाद सोहरा पुलिस, एसओटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ट्रैकिंग ग्रुप और स्थानीय लोगों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया. 2 जून को राजा का शव वेई सावडोंग झरने के पास गहरी खाई में मिला.
राजा रघुवंशी के शव की पहचान होते ही पुलिस ने केस दर्ज किया (सोहरा पीएस केस नंबर 07/2025) और हत्या, सबूत नष्ट करने और साजिश की धाराएं लगाईं. इस मामले की गंभीरता देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई. इसमें एसपी, डीएसपी, एसआई और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया. सात दिनों तक चली शुरुआती जांच में पुलिस ने सोनम समेत पांच आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से ट्रेस कर लिया.
राजा के पीछे सोनम-राज के संबंध
पुलिस जांच में यह सामने आया कि सोनम का अपने पति राजा रघुवंशी के पीछे लंबे समय से राज कुशवाहा के साथ संबंध था. दोनों ने हनीमून को बहाना बनाकर राजा की हत्या की साजिश रची. एसआईटी की चार्जशीट के मुताबिक, 26 मई की रात सोनम की मौजूदगी में राज कुशवाहा के तीन साथी आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने मिलकर राजा का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को खाई में फेंक दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










