
राजामौली से नाराजगी पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों गायब हैं RRR की पोस्ट
AajTak
खबर थीं कि आलिया भट्ट डायरेक्टर से नाराज हैं. RRR के फाइनल कट में मिले कम स्क्रीन स्पेस ने आलिया को खफा कर दिया है. RRR में अपने छोटे रोल को देख आलिया भट्ट नाखुश हैं, इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए उन अफवाहों पर विराम लगाया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) से खफा हैं. आलिया भट्ट ने पोस्ट में फैन्स को बताया कि उन्होंने फिल्म RRR की सभी पोस्ट्स इसलिए डिलीट कीं, क्योंकि वह अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को लोगों के लिए काफी फ्री और आसान रखना चाहती हैं. खबरें आई थीं कि आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है.
आलिया भट्ट ने दी सफाई आलिया भट्ट ने सफाई पेश करते हुए लिखा, "आजकल की रेंडम दुनिया में, मैंने अपने बारे में सुना है कि मैंने सभी RRR की पोस्ट्स डिलीट कर दी हैं, क्योंकि मैं फिल्म की टीम से अपसेट हूं. मैं सभी से इस बारे में गुजारिश करना चाहती हूं कि वह किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, वह भी यह देखकर कि इंस्टाग्राम ग्रिड से मैंने पोस्ट्स डिलीट कर दीं. मैं हमेशा पुराने वीडियो पोस्ट रीअलाइन करती हूं, क्योंकि मैं अपनी प्रोफाइल को काफी साफ-सुथरा रखना चाहती हूं."
आलिया भट्ट ने आगे लिखा कि मैं RRR की दुनिया का हिस्सा बनीं, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं. मुझे सीता का किरदार प्ले करके बहुत अच्छा लगा. एसएस राजामौली सर ने मुझे डायरेक्ट किया, मुझे बहुत प्यारा अहसास हुआ. तारक और चरण संग काम करके मैं खुश हुई हूं. मैं इस फिल्म से जुड़ी हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं जो एक्स्पीरियंस मुझे मिला है.
Rajamouli ने Alia Bhatt को दिया धोखा? एक्ट्रेस ने डिलीट किए RRR से जुड़े पोस्ट, किया अनफॉलो!
आलिया भट्ट ने आखिर में लिखा कि मैं यह सब इसलिए सफाई में पेश कर रही हूं, क्योंकि राजामौली सर ने और पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में काफी साल लगाए हैं. इसमें मेहनत लगी है. लाइफ में हम सभी इस खूबसूरत फिल्म को देख पा रहे हैं. मैं हर उस गलत बात को खारिज करना चाहती हूं जो फिल्म को लेकर बन रही हैं. इसके साथ ही आलिया भट्ट ने फायर, पानी और लाल रंग की हार्ट इमोजी भी बनाई.
Kangana Ranaut हुईं RRR देखने को बेताब, Alia Bhatt नहीं, ये हैं वजह, शेयर की पोस्ट

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










