
राजस्थान: Virginity टेस्ट में फेल हुई दुल्हन, ससुराल वालों ने घर से पीटकर भगाया
AajTak
सुहागरात पर कौमार्य परीक्षण (Virginity Test) में फेल हो जाने पर नवविहाहिता को घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल में कुकड़ी की रस्में की गई. जिसमें वो फेल हो गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने इसलिए भगा दिया क्योंकि वो सुहागरात पर कौमार्य परीक्षण ((Virginity Test) यानी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पीड़िता की मां ने बताया कि 6 माह पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था. साथ ही उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इससे डरकर वो चुप रही थी. फिर हमने बेटी की 11 मई को शादी करा ससुराल भेज दिया. लेकिन ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई. जिसमें वो फेल हो गई. तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया. इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की गई. जिसकी सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.
पीड़िता का कहना है कि उसकी माता-पिता शादी में गए थे. वो रात के समय शौच के लिए गई थी. तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था. किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी थी. शादी के बाद जब वो कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया. दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. बता दें, कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दे दी जाती है. उसी से कौमार्य परीक्षण का पता चलता है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि यह सामाजिक कुप्रथा है. जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस समाप्त करने का प्रयास करेगी. इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. युवती द्वारा पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है.
(रिपोर्ट- प्रमोद तिवारी)

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







