
राजस्थान: 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का गुड्डू, बहन बोली- जल्दी निकले मेरा भाई फिर खेलूंगी
AajTak
सीकर में बोरवेल में गिरे 4 साल के गुड्डू की जिंदगी को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को चले 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. 55 फीट नीचे ऑक्सीजन के साथ बिस्किट भी पहुंचाए गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो सकता है.
राजस्थान के सीकर में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है. मासूम बच्चे को बचाने के लिए पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है. बच्चे के पास पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई है. इसके अलावा बच्चे को खाने के लिए कुछ खाने पीने का सामान भी पहुंचाया गया है. बोरवेल में कैमरा पहुंचाकर बच्चे की लोकेशन मॉनिटर की जा रही है. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. रेस्क्यू टीम के सदस्य और गुड्डू के परिजन लगातार गुड्डू से बातें कर रहे हैं और वो सुरक्षित है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









