
राजस्थान: हाथ में पिस्टल लहराता युवती के घर में घुसा गुंडा, लड़की को लेकर फरार
AajTak
जयपुर के किशनगढ़ में जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. पुलिस वाले के लड़के ने एक घर में घुसकर लड़की को पकड़ लिया. विरोध करने पर लड़की के माता पिता के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया.
जयपुर के किशनगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पास एक गुंडे ने घर में घुसकर एक लड़की को फिल्मी स्टाइल में उठा लिया. आरोपी राजस्थान पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा है. आरोपी अपनी जीप से यहां पहुंचा. हवा में पिस्टल लहराते हुए उसने लड़की के घर में प्रवेश किया. लड़की को पकड़कर घर से बाहर लाने लगा, इस दौरान विरोध करने पर लड़की के माता पिता के साथ मारपीट की और लड़की को जीप में बिठाकर मौके से फरार हो गया. किशनगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे सुनील की इस करतूत का कोई विरोध नहीं कर सका. उसने घर के बाहर हवा में फायर किया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मारपीट में घायल लड़की के मां पिता को उपचार के लिए अजमेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











