
राजस्थान सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, 1 जनवरी से 450 रुपये में मिलेगा उज्जवला गैस सिलेंडर
AajTak
राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के संकल्प पत्र में तमाम वादों में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने भी शामिल था. पार्टी ने घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को मोदी की गारंटी के तौर पर प्रचारित किया था. अब इसी को पूरा करते हुए बीजेपी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए ये घोषणा की है.
राजस्थान में बीजेपी ने चुनावी वादा पूरा करते हुए 1 जनवरी 2024 से उज्जवला गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने की घोषणा कर दी है. प्रदेश में अभी तक ये सिलेंडर 500 रुपये में दिए जा रहे थे. बुधवार को टोंक में विकसति भारत संकल्प यात्रा के शिवार में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि संकल्प पत्र के वादे के तहत योजना प्रदेश में लागू की जाएगी.
दरअसल, राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के संकल्प पत्र में तमाम वादों में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने भी शामिल था. पार्टी ने घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को मोदी की गारंटी के तौर पर प्रचारित किया था. अब इसी को पूरा करते हुए बीजेपी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए ये घोषणा की है.
राजस्थान में बीजेपी ने किए हैं वादे
- उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा. - पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा. - किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रकम को बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का वादा. - हर जिले में एक महिला थाना, हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया जाएगा. - 12वीं के परीक्षा पास करने वाली मेधावी लड़कियों को स्कूटी देने का वादा. - गरीब परिवार की लड़कियों की केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री होगी.
500 रुपये में सिलेंडर दे रही थी गहलोत सरकार
बता दें कि पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने अप्रैल 2023 में उज्जवला योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया था. तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 दिसंबर 2022 को लोगों से सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. जिसे उन्होंने अप्रैल 2023 में पूरा किया था. इस कदम को राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा था. हालांकि इसका तोड़ निकालते हुए बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा कर दिया था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







