
राजस्थान विधानसभा में iPads को पेपर स्टैंड के रूप में इस्तेमाल कर रहे विधायक, 4 खराब, स्पीकर को करनी पड़ी ये अपील
AajTak
राजस्थान के विधायकों के लिए विधानसभा में iPad लगाए गए, लेकिन विधायकों ने इसका इस्तेमाल करने की जगह उसे पेपर स्टैंड की तरह उपयोग करना शुरू कर दिया. विधानसभा में कुल 200 iPad लगाए गए थे, जिसमें से 4 खराब हो गए. जिसके बाद स्पीकर को एक खास अपील करनी पड़ी.
कागज और पर्यावरण को बचाने के लिए सरकारें तरह-तरह के जतन कर रही हैं. लेकिन उनके इन प्रयासों को जनता के चुने हुए विधायक ही पलीता लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है. यहां विधानसभा में सरकारी पैसे खर्च करके iPads लगवाए गए. ताकि, विधायक कागज का कम से कम इस्तेमाल करें और इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करें.
विधायकों ने सरकार के इस प्रयास को ठेंगा दिखाते हुए iPads का इस्तेमाल पेपर स्टैंड की तरह करना शुरू कर दिया. तकनीक के प्रति विधायकों के इस रुखे व्यवहार का असर यह हुआ कि 4 iPad खराब हो गए और खुद विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों से यह अपील करनी पड़ी कि वे iPads का इस्तेमाल पेपर स्टैंड की तरह न करें.
चार डिवाइस की करानी पड़ी मरम्मत
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायकों से अपनी अपील में कहा,'सदन में आपकी (विधायक) सीटों पर नए आईपैड लगाए हैं. उनका उचित इस्तेमाल करें, उन्हें पेपर स्टैंड की तरह उपयोग न करें. जो नए iPad लगाए गए थे, उनमें से 4 की मरम्मत करानी पड़ी.'
'कागज रख रहे, स्क्रीन पर दबाव डाल रहे'
देवनानी ने कहा,'कुछ विधायक आईपैड का इस्तेमाल कागजात रखने और पढ़ने के लिए स्टैंड के तौर पर कर रहे हैं. बार-बार अनुरोध के बावजूद डिवाइस का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. चार सीटों पर लगाए गए आईपैड की मरम्मत करानी पड़ी, क्योंकि विधायक उन पर कागज रख रहे थे और स्क्रीन पर दबाव डाल रहे थे.'

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









