
राजस्थान: विदाई के समय पिता ने पूरा किया बेटियों का सपना, हेलीकॉप्टर से गईं ससुराल
AajTak
सूरजगढ़ के खेदड़ों की ढाणी के रहने वाले सुरेश खेदड़ ने अपनी दो बेटियों पूनम खेदड़ और प्रियंका खेदड़ की शादी के बाद उन्हें सुसराल के लिए हेलीकॉप्टर से विदा किया. इस नजारे को देखने केलिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. दाेनों बेटियों का बचपन से ही सपना था कि शादी के बाद उनकी विदाई हेलीकॉप्टर से हो.
राजस्थान के झुंझुनूं में एक पिता ने अपनी बेटियों के हेलीकॉप्टर में बैठने का सपना पूरा किया. सूरजगढ़ के खेदड़ों की ढाणी के रहने वाले सुरेश खेदड़ अपने दो बेटियों पूनम खेदड़ और प्रियंका खेदड़ को सुसराल के लिए हेलीकॉप्टर से विदा किया. इस नजारे को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. दरअसल शिक्षाविद सुरेश खेदड़ की बेटियां डॉक्टर पूनम खेदड़ और डॉक्टर प्रियंका खेदड़ बचपन से ही हेलीकॉप्टर में बैठने का सपना देखती थीं. पिता ने अपनी बेटियों के इस सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से विदा करने का फैसला किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










