
राजस्थान में शांति धारीवाल कैसे बच गए, धर्मेंद्र राठौड़ और महेश जोशी कैसे नप गए?
AajTak
राजस्थान चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की. इसमें शांति धारीवाल का नाम था तो वहीं धर्मेंद्र राठौड़ और महेश जोशी जैसे नेताओं का टिकट कट गया. धारीवाल कैसे बच गए और राठौड़-जोशी कैसे नप गए?
राजस्थान विधानसभा की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है. राजस्थान चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि भी अब गुजर चुकी है और इसके साथ ही हर सीट पर तस्वीर साफ हो चुकी है कि किस-किसके बीच मुकाबला है. कर्नाटक की तर्ज पर चुनाव से दो महीने पहले उम्मीदवारों के ऐलान का दावा करने वाली कांग्रेस में आलम ये रहा कि नामांकन के लिए अंतिम दिन से ऐन पहले तक टिकटों का ऐलान हुआ.
नामांकन दाखिले की अंतिम तारीख से एक दिन पहले आई कांग्रेस की अंतिम लिस्ट में सबसे अधिक उत्सुकता तीन नाम को लेकर थी- शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़. सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले इन तीनों ही नेताओं के नाम पर कांग्रेस नेतृत्व को ऐतराज की खबरें आ रही थीं. जब अंतिम लिस्ट आई, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ का नाम सूची में नहीं था. शांति धारीवाल को पार्टी ने फिर से कोटा उत्तर विधानसभा सीट से मैदान में उतार दिया था.
धारीवाल को टिकट मिलने और महेश जोशी-धर्मेंद्र राठौड़ का टिकट कटने को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि धारीवाल कैसे बच गए और महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ कैसे नप गए? ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि तीनों ही 25 सितंबर 2022 के घटनाक्रम से नेतृत्व की नजर में विलेन बनकर उभरे थे. कोई एक्शन भले ही ना हुआ हो लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जिन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, उनमें इन तीनों के नाम भी थे.
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले इस पद के लिए अशोक गहलोत का नाम चल रहा था और इसके साथ ही चल रही थी सत्ता के शीर्ष पर परिवर्तन की अटकलें. कांग्रेस की तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को ऑब्जर्वर बनाकर विधायक दल की बैठक के लिए जयपुर भेज दिया. 25 सितंबर को दोनों नेताओं ने सीएम गहलोत के आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई भी, लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों ने इस बैठक से किनारा कर लिया.
ये भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी, शांति धारीवाल को कोटा उत्तर से मिला टिकट
शांति धारीवाल के आवास पर विधायकों ने बैठक की और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा लेकर विधानसभा स्पीकर के आवास जा पहुंचे. इस पूरी कवायद का कर्ता-धर्ता शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को बताया गया. धारीवाल ने तो यहां तक कह दिया था कि कौन आलाकमान? यहां (राजस्थान में) जो भी हैं, गहलोत ही हैं. इसे भी नेतृत्व के लिए सीधी चुनौती के तौर पर देखा गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











