
राजस्थान में शहीदों के अभिभावकों को मिलेगा 'वीर माता, वीर पिता' आई-कार्ड
AajTak
राजस्थान का सैनिक कल्याण विभाग शहीदों के माता-पिता को 'वीर माता' और 'वीर पिता' पहचान पत्र जारी करेगा. यह फैसला राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में हुई सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी चर्चा हुई.
राजस्थान का सैनिक कल्याण विभाग शहीदों के माता-पिता को 'वीर माता' और 'वीर पिता' पहचान पत्र जारी करेगा. यह निर्णय यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में हुई सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में लिया गया. इसके अलावा, शहीदों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के नाम पर स्कूलों या सार्वजनिक स्थानों के नामकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा.
सैनिक कल्याण विभाग जारी करेगा आई-कार्ड
राज्यपाल ने अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से और समयबद्ध तरीके से लागू करने का भी निर्देश दिया. एक विज्ञप्ति के जरिए बताया गया, 'राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर सैनिक कल्याण विभाग अब शहीद की माता को 'वीर माता' और शहीद के पिता को 'वीर पिता' पहचान पत्र जारी करेगा. इसी तरह शहीद जवानों और वीरता से सम्मानित सैनिकों के नाम पर स्कूलों या सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने की नीति का सरलीकरण किया जाएगा.'
राज्यपाल ने दिया आदेश
राज्यपाल मिश्रा ने कहा कि शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर शहीदों के आश्रितों की सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान करना चाहिए. राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उन्हें दी जा रही सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए.
राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल, उपाध्यक्ष राम सहाय बाजिया, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











