
राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा से पहले साथ दिखे गहलोत-पायलट, बोले- हम सब एकजुट
AajTak
राजस्थान में तमाम बयानबाजियों को दरकिनार करते हुए पार्टी के दो शीर्ष नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत अब एक साथ आ गए हैं. कुछ दिन पहले दोनों के बीच आपसी विवाद की खबरें सामने आई थीं. इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सब एक हैं. हम दोनों एक हैं. यह पार्टी की खूबसूरती है.
राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में दाखिल होने से पहले दोनों नेता (सचिन पायलट और अशोक गहलोत) अब एक साथ आ गए हैं. उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिनों पहले सचिन पायलट को ‘गद्दार’ बताया था. उसके बाद यह पहला मौका है जब दोनों नेता एक साथ आए हों.
आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश महंगाई और भारी बेरोजगारी से जूझ रहा है तो राहुल गांधी शांति का संदेश दे रहे हैं. चुनौती देशभर में बढ़ रहे तनाव से निपटने की है. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को सभी ने स्वीकार किया है.
साथ आने को बताया पार्टी की खूबसूरती
गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा यात्रा से डरती है. भाजपा लोगों को यात्रा के खिलाफ भड़का रही है. राजस्थान में सब एक हैं. हम दोनों एक हैं. यह पार्टी की खूबसूरती है. सीएम अशोक गहलोत के मुताबिक राहुल गांधी ने संदेश दिया है जिसके बाद हम सब एक हैं.
पायलट बोले- नंबर वन होगी राजस्थान यात्रा
इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि हमने चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा की है. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे देश में उत्साह है. सब एकजुट हैं. राजस्थान यात्रा नंबर वन होगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











