
राजस्थान में मिले आरोपियों के मोबाइल के जले टुकड़े, संसद कांड में पुलिस के हाथ आई बड़ी लीड
AajTak
Parliament security breach: संसद कांड में दिल्ली पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान से आरोपियों के मोबाइल के जले टुकड़े बरामद किए हैं. संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों के मोबाइल पार्ट्स के साथ ही उनके कपड़े और जूते भी मिले हैं.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने राजस्थान से आरोपियों के मोबाइल के पार्ट्स बरामद किए हैं. ये मोबाइल पार्ट जली हालत में मिले हैं. बता दें घटना के मास्टरमाइंड कहे जा रहे ललित झा के पास सभी आरोपियों के फोन मौजूद थे. उसने पहले सभी फोन तोड़ दिए, इसके बाद उनमे आग लगा दी थी.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना से जुड़े कई अहम सबूत बरामद हुए हैं. इनमें मोबाइल फोन के जले हुए अवशेष मिले हैं. इसी के साथ आरोपियों के कपडे़, जूते बरामद किए गए हैं.
इसके साथ ही पुलिस टीम को आरोपियों के कुछ कागजात भी मिले हैं, जो घटना के वक्त उनके पास मौजूद थे. दिल्ली पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद अलग अलग जगह पर ले जाकर केस से जुड़े सबूत जुटा रही है.
बता दें कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित झा ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया था. ललित के साथ महेश नाम का युवक भी पहुंचा था.
पुलिस के अनुसार, संसद सुरक्षा में सेंध की घटना के बाद मास्टरमाइंड ललित झा दिल्ली से सीधा राजस्थान के नागौर भागा था. यहां वह महेश के ठिकाने पर पहुंचा था. महेश को भी 13 दिसंबर को दिल्ली आना था. महेश को इस साजिश की पूरी जानकारी थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











