
राजस्थान में बर्बरता की सारे हदें पार, ससुराल वालों ने महिला को किया निर्वस्त्र
AajTak
राजस्थान से रूह कंपा देने वारदात सामने आई है. मणिपुर का घाव अभी मुरझाया भी नहीं था कि राजस्थान के प्रतापगढ़ में इसे खरोंचकर फिर ताजा कर दिया गया है. एक आदिवासी महिला को पहले तो सरेआम निर्वस्त्र किया गया. इसके बाद नग्न हालत में उसकी गांव में परेड कराई गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











