
राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
AajTak
राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई.
राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई. 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी. जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई. ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और ठीक करने की कोशिश करने लगा. तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी.
घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
पुलिस का कहना है कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. कुछ लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है.
भावनगर से मथुरा जा रही थी बस
पुलिस ने बताया कि यह बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी. सुबह करीब 5 बजे हादसा घटित हुआ. मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष बताए जा रहे हैं. सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया. करीब 20 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











