
राजस्थान में नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर चलती कार में सामूहिक बलात्कार
AajTak
राजस्थान के सिरोही जिले में एक 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी फरार हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के सिरोही जिले में एक 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी फरार हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात को हुई है. दो आरोपियों ने एक लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया. इसके बाद चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़कर फरार हो गए.
पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें आरोप की पुष्टि हो गई है. मजिस्ट्रेट ने भी पीड़िता का बयान दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपियों की पहचान वन्ना राम और दशरथ के रूप में की है. दोनों आरोपी जिले के पालड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे पहुंचे थे. दोनों ने एक घर का दरवाजा खटखटाया. नाबालिक लड़की ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया.
बताते चलें कि पिछले महीने अलवर जिले के एक गांव में एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. इस मामले आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार था. उसने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा.
इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता का अपहरण करके उसे अपने साथ दिल्ली, गाजियाबाद और जयपुर लेकर गया. वहां अलग-अलग होटल में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान किसी तरह से पीड़िता ने फोन करके मामले की सूचना परिजनों को दी. पीड़िता रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








