
राजस्थान में अब जूनियर अकाउंटेंट के 5400 पद पर होगी भर्ती, हाई कोर्ट ने हटाई रोक
AajTak
राजस्थान में अब 5400 पदों पर जूनियर अकाउंटेंट की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. हाई कोर्ट ने इस पर लगी रोक को हटा दिया है. शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए जस्टिस समीर जैन ने याचिका लगाने वालों पर गहरी नाराजगी जाहिर की. कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप लोग मेरिट पर नहीं आ रहे लेकिन इसके बावजूद कोर्ट में याचिका लगाकर 5 हजार से ज्यादा लोगों की रिक्रूटमेंट को अटका दिया.
राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर अकाउंटेंट और तहसील रिवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती- 2022 मामले में रोक को हटाते हुए इसे चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. अब इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है.
हाई कोर्ट से रोक हटने के बाद अब जूनियर अकाउंटेंट के पद पर 5400 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. करीब साढ़े 9 महीने पहले भर्ती में नियुक्तियां देने पर रोक लगा दी गई थी लेकिन शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए जस्टिस समीर जैन ने याचिका लगाने वालों पर गहरी नाराजगी जाहिर की, साथ ही याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने की भी बात कही.
कोर्ट ने नियुक्ति पर रोक हटाई
कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप लोग मेरिट पर नहीं आ रहे लेकिन इसके बावजूद कोर्ट में याचिका लगाकर 5 हजार से ज्यादा लोगों की रिक्रूटमेंट को अटका दिया. अपने फैसले में कोर्ट ने माना कि सरकार नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया कर रही है.
अदालत ने 23 फरवरी 2024 को भर्ती में नियुक्तियां देने पर रोक लगा दी थी. राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबा ने अदालत को बताया कि भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए पदों के मुकाबले पंद्रह गुणा ऐसे अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिन्होंने स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा पास की है. लेकिन याचिकाकर्ताओं ने यह कहते हुए भर्ती को चुनौती दी कि समान पात्रता परीक्षा में 18 से 40 साल तक के अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था.
वहीं, इस भर्ती परीक्षा में न्यूनतम आयु सीमा ही 21 साल है, ऐसे में सरकार अपात्र लोगों को भर्ती में शामिल कर रही है. लिखित परीक्षा में मेरिट में आने वाले केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही हैं, जिनकी उम्र 21 साल और उससे ऊपर है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











