
राजस्थान-मध्य प्रदेश में बरसेंगे बादल, जानें यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
अभी एक हफ्ते तक देश के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. उत्तराखंड में बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है. लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रह सकती है. हिमाचल में भी बारिश के साथ लैंडस्लाइड की खबरें लगातार आ रही हैं.
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. पहाड़ी इलाकों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. मैदानी इलाकों में भी खराब मौसम के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. लगातार बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट की स्थिति जारी की है. इसके अलावा कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के चलते 3 दिनों तक मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी जोरदार बारिश की आशंका जाहिर की है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तराखंड और हिमाचल के लिए बारिश बनी आफत
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश दोबारा आफत लेकर आई है. यहां भूस्खलन और पेड़ गिरने के कई मामले सामने आ रहे हैं. बारिश के चलते यहां नदियां और नालें उफान पर हैं. वहीं, लैंडस्लाइड के चलते भी दोनों राज्यों में कई रास्तों में आवाजाही बाधित है जिससे लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. प्रशासन की तरफ से मछुआरों को समुद्र के पास जानें से बचने की सलाह दी गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











