
राजस्थान: दुकान का ताला तुड़वाकर अंदर घुसे कलेक्टर, अंदर बैठ कर दर्जनों ग्राहक कर रहे थे खरीदारी
AajTak
राजस्थान के धौलपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जिले के बाड़ी कस्बे सहित अन्य कस्बों और शहरों में सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ती हुई नजर आईं.
राजस्थान के धौलपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जिले के बाड़ी कस्बे सहित अन्य कस्बों और शहरों में सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की जम कर धज्जियां उड़ती हुई नजर आईं. ग्राहकों की भीड़ नजर आई तो सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए एसपी और कलेक्टर को बाड़ी और बसेड़ी कस्बे का दौरा करना पड़ा. कोरोना की दूसरी लहर में लोग अभी भी बीमारी को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं जिनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है. जिले के बाड़ी कस्बे का जिला कलक्टर और एसपी ने पैदल भ्रमण किया तो उन्होंने लोगों और दुकानदारों से समझाइश कर उन्हें घर भेजा लेकिन बाड़ी कस्बे के गारमेंट्स की दुकान पर जिला कलेक्टर और दुकान मालिक से ताला ना खोलने को लेकर नोंक-झोंक हो गई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











