
राजस्थान: दादा की निशानी थी यह 50 साल पुरानी झोपड़ी, हाइड्रा क्रेन से कर दिया शिफ्ट
AajTak
बाड़मेर में बनी पुरानी झोपड़ी को सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रा क्रेन की मदद से एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट कराया गया. पुरखाराम ने बताया कि इस झोपड़ी को करीब 50 साल पहले उनके दादा ने बनाया था.
राजस्थान के बाड़मेर में एक बेहद ही अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां पर सिणधरी उपखंड के करडाली नाडी गांव में एक ढाणी में बनी पुरानी झोपड़ी को सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रा क्रेन की मदद से एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया. गांव में रहने वाले पुरखाराम ने बताया कि इस झोपड़ी को करीब 50 साल पहले उनके दादा ने बनाया था. इसकी नींव कमजोर हो रही थी. जिसकी वजह से इसे हाइड्रा क्रेन की मदद से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












