
राजस्थान: टेलीफोन टैपिंग को लेकर मचा बवाल, BJP ने की CBI जांच की मांग
AajTak
राजस्थान में टेलीफोन टैपिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी ने जहां इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है, तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि ये बीजेपी की एक साजिश का हिस्सा है.
राजस्थान में टेलीफोन टैपिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है. राजस्थान सरकार ने आठ महीने बाद विधानसभा में BJP के एक विधायक के सवाल के जवाब में कहा है कि सक्षम अधिकारियों ने कानून व्यवस्था के लिए टेलीफोन टैपिंग की है. BJP ने इसे निजता का हनन बताते हुए आरोप लगाया है कि विधायकों और मंत्रियों समेत सभी लोगों का गलत तरीके से टेलीफोन टैप किए जा रहे हैं, इस पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए. राजस्थान में आठ महीने पहले आया सियासी तूफान अब तक हलचल मचा रहा है. कांग्रेस के अंदर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच उठे विवाद के समय सरकार पर यह आरोप लगा था कि विधायकों के टेलीफोन टैप किए जा रहे हैं. तब राजस्थान सरकार ने इससे इंकार किया था, मगर बीजेपी विधायक कालीचरण सर्राफ के पूछे एक सवाल में राजस्थान सरकार ने विधानसभा की वेबसाइट पर कहा है कि टेलीफोन एक्ट के तहत हमने टेलीफोन टैप किए हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











