
राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों में तनाव, बेकाबू हुई भीड़, जमकर हुई पत्थरबाजी
AajTak
राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में 2 गुटों के बीच जबरदस्त तनाव की खबर सामने आ रही है. यहां वोटिंग के दिन दो गुटों के बीच हुए तनाव के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई. लोग अपने घरों की छत से पत्थर फेंकते नजर आए. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं.
राजस्थान में आज 199 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था कि फतेहपुर शेखावाटी से हिंसा की खबर सामने आ गई. यहां 2 गुटों के बीच जबरदस्त तनाव पैदा हो गया गया. वोटिंग के दिन दो गुटों के बीच हुए तनाव के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई.
जमकर हुई पत्थरबाजी
यहां एक घंटे तक अफरातफरी मची रही है. मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और पत्थर फेंकने वाले भागते नजर आए. हालात शांत होने के बाद मतदान फिर से शुरू हो गया है. तनाव यहां कुछ ही देर रहा लेकिन इस दौरान हुई जबरदस्त पत्थरबाजी से सड़क भर गई. लोग अपने घरों की छत से पत्थर फेंकते नजर आए. फिलहाल मौके पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान वहां तैनात हैं. और हालात को काबू में कर लिया है.
199 सीटों पर हो रहा है मतदान
आपको बता दें कि आज ही राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. राज्य की 200 सीटों में से आज 199 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं. एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर का निधन होने के कारण वोटिंग नहीं हो रही है.
राजस्थान में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. कुल 69,114 पुलिसकर्मी, 32,876 राजस्थान होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और आरएसी कर्मियों की तैनाती की गई है. जबकि CAPF की 700 कंपनियां तैनात की गई हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











