
राजस्थान कांग्रेस में जारी गतिरोध पर अब पार्टी आला कमान लेगी फैसला, माकन बोले- नेताओं में कोई विरोधाभास नहीं
Zee News
जयपुर पहुंचे अजय माकन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने इतवार की सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
जयपुरः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने इतवार को कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं के बीच कोई विरोधाभास नहीं है और उन्होंने मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर पार्टी आलाकमान के फैसले पर भरोसा जताया है. जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों, विधायकों और ओहदेदारान की बैठक के बाद माकन ने कहा कि सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से मंत्रिमंडल फेरबदल का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है. हालांकि उन्होंने मंत्रिमडल विस्तार की तारीख का खुलासा नहीं किया है. जयपुर पहुंचे अजय माकन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने इतवार की सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. We'll announce our decision (regarding the state Cabinet expansion) soon. I will visit Rajasthan again on July 28 & July 29 to meet Congress MLAs separately to take their opinions on the appointment of district & block-level Congress teams: AICC incharge of Rajasthan, Ajay Maken — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










