
राजस्थान: एक मामूली सी गलती और 11 साल से महिला को नहीं मिला पति का डेथ सर्टिफिकेट
AajTak
पीड़िता का पति जयराम मीणा साल 2010 में आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम की एक कंपनी में काम करने के लिए गया था. 20 सितंबर 2010 को उसकी मृत्यु हो गई थी. 21 सितंबर को जयराम के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, लेकिन एम्बलेमिंग सर्टिफिकेट में उसके पिता का नाम तेजाराम की जगह बलराम दर्ज कर दिया गया.
राजस्थान के दौसा में एक महिला अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले 11 साल से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. पीड़ित महिला सांसद से लेकर अधिकारी, मंत्री, विधायक, चपरासी सभी से मदद मांग चुकी है, लेकिन इस महिला को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











