राजस्थान: आरोपी का थाने में हो रहा था मेहमानों जैसा स्वागत, तभी पहुंचे MLA, फिर...
AajTak
राजस्थान के अलवर में एक बिल्डर को पुलिस थाने में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया है. इस मामले में भिवाड़ी पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ कैलाश यादव समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
राजस्थान के अलवर में एक बिल्डर को पुलिस थाने में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया है. इस मामले में भिवाड़ी पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ कैलाश यादव समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि बिल्डर को लॉकअप में बंद करने के बजाए उसे कूलर लगे कमरे में रखा हुआ था. यह मामला उस समय हर किसी के सामने आया जब सोमवार जब नीमराना थाने में बहरोड़ विधायक बलजीत यादव अचानक निरीक्षण करने जा पहुंचे. इस दौरान कोर्ट से रिमांड पर चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर सतपाल सरदार कूलर की हवा में कमरे में आराम फरमा रहे थे. विधायक ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जेब में 20 हजार रुपये कैश और एक मोबाइल फोन उसके पास से मिला. विधायक की सूचना पर भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी नीमराना थाने पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. इसके बाद एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया. एसपी ने नीमराना थानाधिकारी कैलाश चंद यादव, ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रविंद्र यादव, एचएम अशोक यादव थानाधिकारी का रीडर महेंद्र यादव तथा संतरी हनुमान मीणा को निलंबित कर दिया. एसपी जोशी ने बताया कि भिवाड़ी के एएसपी अरुण कुमार माचा को इस मामले की जांच सौंपी गई है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









