
राजस्थान: अस्पताल के बाहर बहन ने तोड़ा दम, भाई भर्ती कराने के लिए गिड़गिड़ाता रहा
AajTak
बहन की सांसें फूल रही थीं, वो तड़प रही थी ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए, जो इसके लिए संजीवनी बन सकती थी. जैसे-तैसे ये भाई अपनी बहन को लेकर शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल तक पहुंच गया. लेकिन इसे वहां मौजूद पुलिस वालों ने अंदर नहीं जाने दिया.
एक भाई के सामने बहन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया और वो चाहकर भी कुछ ना कर सका. इस भाई ने पूरी कोशिश की थी कि अपनी बहन की जान किसी भी तरह से बचा ले. वह भाई, बीमार बहन को ऑटो में बिठाकर जयपुर के कई अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा. लेकिन हर जगह से बस यही जवाब मिला कि बेड खाली नहीं है. ऑक्सीजन भी खत्म हो गई है, लेकिन एक भाई अपनी बहन को यूं मरता कैसे छोड़ देता. बहन की सांसें फूल रही थीं, वो तड़प रही थी, ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए, जो इसके लिए संजीवनी बन सकती थी. जैसे-तैसे ये भाई अपनी बहन को लेकर शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल तक पहुंच गया. लेकिन इसे वहां मौजूद पुलिस वालों ने अंदर नहीं जाने दिया. अधमरी हालत में महिला हाथ जोड़कर सबसे विनती करती रही कि उसे कोई तो ऑक्सीजन दे दे. हालांकि व्हील चेयर पर आ चुका सरकारी सिस्टम, बहरा होने के साथ ही अंधा भी हो चुका था. ये महिला अस्पताल के बाहर ही तड़प-तड़पकर मर गई, लेकिन इसे ऑक्सीन नहीं दी गई.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










