
राजस्थानः CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव पर धोखाधड़ी का आरोप, ये है मामला
AajTak
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत पर धोखाधड़ी का आरोप है. हालांकि उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया है. लेकिन अब सूबे में भाजपा ने सीएम गहलोत से इस केस में स्पष्टीकरण मांगा है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. राज्य के पर्यटन विभाग की एक परियोजना के लिए टेंडर स्वीकृत करने एवज में उन पर धोखाधड़ी का आरोप है. बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में 17 मार्च को वैभव गहलोत और गुजरात कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन पुरुषोत्तम वलेरा सहित 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.
वैभव गहलोत ने उन पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. लेकिन राजस्थान भाजपा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से स्पष्टीकरण मांगा है. बता दें कि शिकायतकर्ता सुशील भालचंद्र पाटिल ने आरोप लगाया है कि खुद को मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे का करीबी बताने वाले वलेरा ने राजस्थान सरकार से ठेका दिलाने का झांसा देकर उनसे 6.80 करोड़ रुपये ठग लिए.
वैभव गहलोत ने कही ये बात
राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह के और आरोप सामने आएंगे. वैभव ने ट्वीट किया कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, न ही उस मामले से कोई संबंध है, जिसमें मेरा नाम घसीटा गया है. हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झूठे आरोप और जोड़-तोड़ की कहानियां सामने आएंगी.
मीडिया में किसी प्रकरण को लेकर जिस तरह चल रहा है, जिसमें मेरा नाम भी डाला गया है, मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और मेरा इस सब से कोई सम्बन्ध नहीं है। हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे झूठे आरोपों के साथ-साथ ऐसी कारस्तानियां और मैनिपुलेटेड बातें सामने आएंगी।

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











