राजस्थानः घर में घुसा कोबरा, सांप के साथ पालतू DOG ने लड़ी लंबी जंग, गई दोनों की जान
AajTak
राजस्थान के बूंदी जिले से एक कुत्ते और कोबरा सांप के बीच हुई जोड़दार लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है. यह मामला बूंदी के जलोद गांव का है, जहां पर जहरीला कोबरा घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी पालतू कुत्ते ने उसका रास्ता रोक लिया फिर दोनों में जबरदस्त जंग शुरू हो गई.
राजस्थान के बूंदी जिले से एक कुत्ते और कोबरा सांप के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है. यह मामला बूंदी के जलोद गांव का है, जहां पर जहरीला कोबरा घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी पालतू कुत्ते ने उसका रास्ता रोक लिया फिर दोनों में जबरदस्त जंग शुरू हो गई. कुछ समय पहले ओडिशा में एक पालतू बिल्ली भी कोबरा के सामने डटकर खड़ी हो गई थी. कुत्ते और कोबरा के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली जंग काफी देर तक चली और मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. दोनों ने एक दूसरे को घायल कर दिया. इस दौरान पहले कोबरा की मौत हुई फिर कुछ देर बाद कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











