
राजस्थानः अमित शाह ने कहा- सीएम गहलोत को लॉकर पसंद है, बताया उन्हें किस बात का डर
Zee News
शाह को जयपुर में 9 किमी लंबे रोड शो में भी भाग लेना था, लेकिन जयपुर पहुंचने में देरी के कारण, उन्होंने सड़क पर ज्यादा समय नहीं बिताया.
जयपुरः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने जयपुर दौरे के दौरान स्पष्ट संकेत दिया कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा. कार्यसमिति में राजस्थान भाजपा के नेताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन 2023 के लिए सभी को एकजुट होकर पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव की तैयारी शुरू करनी चाहिए.
गहलोत सरकार पर बोला हमला जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करने का आह्वान किया, जिसे उन्होंने 'भ्रष्ट और बेकार' करार दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










