
'राजनीति में अगले 20-30 साल BJP के होंगे', प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
AajTak
प्रशांत किशोर ने कहा, 'हां, हम गलत साबित हुए, कम से कम 20 प्रतिशत से. हमने लगभग 300 (भाजपा के लिए सीटें) की भविष्यवाणी की थी, और संख्या 240 रही, यह अंतर 20 प्रतिशत का था.' प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं था और भाजपा के वोट शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा.
राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से 'हर किसी को खुश होने के लिए कुछ न कुछ है'. इंडिया टुडे ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर प्रशांत किशोर से बात की.
इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल और कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से बातचीत में प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि संख्या के लिहाज से उनका आकलन गलत था. उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी. प्रशांत किशोर ने इस बात पर जोर दिया कि 'चीजों को नंबर्स से आगे बढ़कर समझना जरूरी है'.
प्रशांत किशोर ने कहा, 'हां, हम गलत साबित हुए, कम से कम 20 प्रतिशत से. हमने लगभग 300 (भाजपा के लिए सीटें) की भविष्यवाणी की थी, और संख्या 240 रही, यह अंतर 20 प्रतिशत का था.' प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं था और भाजपा के वोट शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा.
यह भी पढ़ें: '400 पार का नारा अधूरा, बीजेपी को इससे नुकसान हुआ', नतीजों पर बोले प्रशांत किशोर
उन्होंने कहा, 'कुछ इलाकों में (भाजपा के खिलाफ) बहुत असंतोष था, संभवत: थोड़ा गुस्सा भी था. लेकिन मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं था.' प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा की सीटों के बारे में उनकी भविष्यवाणी गलत निकली, लेकिन पार्टी अपना वोट शेयर बरकरार रखने में कामयाब रही.
उन्होंने कहा, 'अगर आप नंबरों से आगे देखें, तो यह (आकलन) उतना गलत नहीं है. क्योंकि आखिरकार उन्हें (भाजपा) 36 फीसदी वोट शेयर मिला, जो कि यथास्थिति है... मोदी वापस आ रहे हैं, एनडीए सरकार वापस आ रही है. वे अभी भी नंबर-1 पार्टी हैं.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









