
राजकुमार आनंद की विधायकी गई, AAP पार्टी से MLA रहते BSP के टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव
AajTak
विधानसभा ने राज कुमार आनंद से पूछा था कि पार्टी बदलकर चुनाव लड़ने के लिए आपको टर्मिनेट क्यों न कर दिया जाए. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के मुताबिक राज कुमार आनंद को एंटी डिफेक्शन लॉ का हवाला देते हुए डिसक्वालीफाई कर दिया गया है.
लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपनाने वाले और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे राज कुमार आनंद को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की सदस्यता से डिसक्वालीफाई कर दिया है. विधानसभा दफ़्तर के मुताबिक, बतौर आम आदमी पार्टी विधायक रहते हुए राज कुमार आनंद ने बसपा की टिकट से नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा.
इस मामले में विधानसभा ने राज कुमार आनंद को जवाब फाइल करने के लिए 10 जून का समय दिया था, जवाब न देने पर 11 और 14 जून को विधानसभा में पेश होने कहा गया था.
विधानसभा ने पूछा सवाल विधानसभा ने राज कुमार आनंद से पूछा था कि पार्टी बदलकर चुनाव लड़ने के लिए आपको टर्मिनेट क्यों न कर दिया जाए. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के मुताबिक राज कुमार आनंद को एंटी डिफेक्शन लॉ का हवाला देते हुए डिसक्वालीफाई कर दिया गया है.
हाल ही में मंजूर किया गया है इस्तीफा बता दें कि पिछले ही दिनों, दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा मंजूर किया गया था. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को इसकी सिफारिश भी भेजी थी. इसको लेकर एलजी ऑफिस से बयान जारी किया गया था. बता दें कि 31 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार आनंद के इस्तीफे को मंजूर करने की सिफारिश उपराज्यपाल को भेजी थी.
साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से बने थे विधायक राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे. इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया था. बता दें बौद्ध सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जहां राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और राजेंद्र गौतम को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था.बीएसपी में हो चुके हैं शामिल दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बीते 6 मई को बहुजन समाज पार्टी में एंट्री ले ली थी. साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व आप नेता ने बीएसपी ज्वाइन करने के बाद कहा था कि मैं अपनी पार्टी में वापस आ गया हूं. राजकुमार आनंद ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था, मैं बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मुझे लगता है कि मैं अपनी पार्टी में वापस आ गया हूं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







