
राघव या आतिशी... अरविंद केजरीवाल का फेवरेट कौन? AAP नेताओं ने दिया ये जवाब
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी एजेंडा आजतक 2023 के मंच पर थे. इन दोनों नेताओं से ये सवाल भी हुआ कि संयोजक अरविंद केजरीवाल का फेवरेट कौन है, राघव चड्ढा या आतिशी? AAP नेताओं ने इसके जवाब में क्या कहा?
एजेंडा आजतक 2023 के आप का क्या होगा सेशन में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शिरकत की. दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के इन दोनों नेताओं ने इंडिया टुडे टीवी और आजतक के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी आज ऐसा क्या हो गया कि खुद को ही भ्रष्टाचार में लिप्त पा रही है? इस सवाल के जवाब में राघव चड्ढा ने कहा कि देश में जेल का खेल चल रहा है.
उन्होंने छगन भुजबल, नारायण राणे से लेकर अजीत पवार तक के उदाहरण दिए और कहा कि अगर आप बीजेपी में हो तो पाक साफ और विपक्ष में हो तो भ्रष्टाचार के आरोप. राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया से लेकर संजय सिंह तक, अगर आज बीजेपी जॉइन कर लें तो जेल से बाहर आ जाएंगे और हो सकता है कि उनमें से किसी को भारत रत्न भी मिल जाए. एक सवाल पर आतिशी ने कहा कि नारकोटिक्स ट्रेडिंग और टेररिज्म में जा रही फंडिंग रोकने के लिए जो पीएमएलए कानून बना था, विपक्ष के नेता उसी आरोप में जेल जा रहे हैं. इसमें प्रावधान है कि बेल के लिए आरोपी को खुद को पाक साफ प्रूव करना होगा. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ घोटालों के आरोप का जिक्र किया और कहा कि वे वॉशिंग मशीन में धुलकर पाक साफ हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- BJP बनाम INDIA गठबंधन और तीसरा कौन? चुनाव विश्लेषकों ने बताया 543 सीटों का गणित
आतिशी ने हिमंता बिस्व सरमा का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने तो उनपर एक बुकलेट भी निकाली थी. आज वो भी पाक साफ हो गए हैं. मुख्यमंत्री बाहर रहेंगे या जेल जाएंगे, इससे सरकार के कामकाज पर प्रभाव पड़ रहा है, इस सवाल पर आतिशी ने कहा कि बिलकुल जेल जा सकते हैं. बीजेपी ने दिल्ली सरकार के काम को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. आज जेल जाने का एक ही क्राइटेरिया है, अगर आप बीजेपी को चैलेंज करते हो तो केंद्र सभी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए जेल भेज सकती है.
केजरीवाल का फेवरेट कौन
अरविंद केजरीवाल का फेवरेट कौन है, राघव या आतिशी? इस सवाल पर राघव ने दोनों आंखों का उदाहरण देते हुए कहा कि हर किसी को अपनी दोनों आंखें प्रिय होती हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग एक परिवार हैं. नेता के लिए उसके सारे साथी प्रिय होते हैं. वहीं, आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक स्टार्टअप की तरह है. प्रतिस्पर्धा तब हो जब काम कम और लोग अधिक हों. हमारे यहां काम अधिक है और लोग कम हैं. बीजेपी हमारे नेताओं को एक-एक करके जेल में डालती जा रही है जिससे लोग और कम होते जा रहे हैं. हमारे यहां हेल्दी माहौल है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








