
राकेश टिकैत की दो टूक- सभी राजनीतिक दल घोषणा पत्र में बताएं किसानों के लिए क्या करेंगे
AajTak
राकेश टिकैत ने कहा, ''सभी राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्र जारी कर बताए किसानों के लिए क्या करने वाले हैं. युवा किसान अब जाग चुका है. हम खेती में बेईमानी नहीं करते लेकिन दिल्ली में भाव देने वाली कलम बईमान है.' ये बड़ा बयान टिकैत ने सिसौली की मासिक पंचायत में दिया हैं.
किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां खूब मंथन कर रही हैं. आगामी चुनावों में उनके प्रभाव को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. यूपी और पंजाब चुनाव में तो उनकी सक्रियता अलग ही स्तर की दिखाई पड़ रही है. अब टिकैत ने सभी दलों को संदेश दिया है कि वे किसानों को पहले से अपना घोषणापत्र बताएं, स्पष्ट करें कि किसानों के लिए क्या काम किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











