
राकेश टिकैत का केंद्र से सवाल- दिल्ली में विंटेज कार की रैली हो सकती है तो ट्रैक्टर रैली क्यों नहीं?
AajTak
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में आए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मेरी इन लोगों से जितनी बातचीत हुई है उससे यही लगता है कि जब तक सरकार इनकी मांगें नहीं मानती तब तक ही आंदोलन चलता रहेगा. राकेश टिकैत बोले कि मिलकर आंदोलन करना होगा.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. यशवंत सिन्हा भी किसानों का समर्थन करने आंदोलनस्थल गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे. पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा के साथ राकेश टिकैत ने आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि जब दिल्ली में विंटेज कार की रैली हो सकती है तो ट्रैक्टर रैली क्यों नहीं?
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











