
रांची के लालपुर में युवती ने 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी जान, CCTV में कैद हुई ये तस्वीर
AajTak
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लालपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड की राजधानी लालपुर क्षेत्र में एक युवती के 15वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई. ये इमारत फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है. युवती बिल्डिंग में प्रवेश करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लालपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











