
रहस्य की परतों में लिपटा श्रद्धा मर्डर केस, आफताब के झूठ और सच में उलझी दिल्ली पुलिस!
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी के 4 दिन पूरे हो गए हैं. शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा. हालांकि, दिन में उसका एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने की संभावना है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आफताब की दो बार 5-5 दिन की कस्टडी ली थी. इस तरह कुल 14 दिन पूछताछ की
श्रद्धा मर्डर केस ने खाकी को बुरी तरह उलझा कर रख दिया है. फिल्म दृश्यम की तरह पुलिस के सामने पूरे केस की हकीकत है, लेकिन सबूतों के अभाव में 15 दिन में चकरघिन्नी बनी हुई है. इस केस से जुड़ीं 14 से ज्यादा पुलिस टीमें दिन-रात एक कर सबूत जुटा रही हैं. लेकिन, अब तक खास सफलता नहीं मिल पाई है. वहीं, आरोपी आफताब का तीन राउंड में पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो चुका है और सवालों के जवाब से पुलिस भी संतुष्ट नहीं दिख रही है. यही वजह है कि अब नार्को टेस्ट की भी तैयारी किए जाने की चर्चा है.
फिलहाल, आफताब की पुलिस कस्टडी के 4 दिन पूरे हो गए हैं. शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा. हालांकि, दिन में उसका एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने की संभावना है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आफताब की दो बार 5-5 दिन की कस्टडी ली थी. इस तरह कुल 14 दिन पूछताछ की और आलाकत्ल बरामद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. आफताब को लेकर पुलिस उन दुकानों तक पहुंची, जहां से उसने हथियार (चाकू, कीलें और आरी, चापड़) खरीदे थे. इसके साथ ही जंगल भी छाने और तालाब को भी खंगाला. यहां तक कि मुंबई में श्रद्धा का फोन बरामद करने के लिए पहुंचीं. जिस डेंटल क्लिनिक में श्रद्धा का ट्रीटमेंट हुआ, वहां भी डॉक्टर से पूछताछ की. लेकिन, खास सबूत कहीं से नहीं मिल पाए.
दिल्ली पुलिस को शक- प्लानिंग से किया गया मर्डर
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या श्रद्धा मर्डर केस पूरी तरह उलझ गया है? या फिर पुलिस को इस केस से जुड़े पूरे और पुख्ता सबूत मिल गए हैं. हालांकि,श्रद्धा मर्डर केस रहस्य की परतों में लिपटा दिख रहा है. पुलिस अभी भी आफताब के झूठ और सच में उलझी है. पुलिस ने अदालत के सामने जिक्र किया था कि उसे आफताब के पास एक नोट मिला है, जिसमें वो लाश के टुकड़ों का सारा हिसाब-किताब रखता था. यानी लाश के किस हिस्से को उसने कहां फेंका है, इसके बारे में वो एक नोट में लिखता था. कहा जा सकता है कि पुलिस की इस थ्योरी से ये साफ हो जाता है कि आफताब ने श्रद्धा का कत्ल गुस्से में अचानक नहीं किया था. बल्कि एक प्लानिंग के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया था. आफताब ने कत्ल की प्लानिंग मई में ही कर ली थी. आफताब ने प्लानिंग के तहत ही मुंबई छोड़ा था.
जब आफताब बोला- अब ताे दृश्यम-2 आ गई है... पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब से पूछा गया कि क्या उसने मर्डर की प्लानिंग कर रखी थी और किसी मूवी को देखकर आइडिया आया. इस पर उसने चौंकाने वाला जवाब दिया और कहा कि हां, मैंने दृश्यम देखी है. अब तो दृश्यम 2 आ गई है. पुलिस ने आफताब से बार-बार सवाल किया कि उसने श्रद्धा का कत्ल अचानक गुस्से में किया या उसकी पहले से प्लानिंग थी. दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो आफताब इस सवाल पर लगातार झूठ बोल रहा है. यहीं से पुलिस को यकीन हो चला कि आफताब ने श्रद्धा को गुस्से में नहीं मारा है. बल्कि वो कत्ल की साजिश लंबे समय से कर रहा था.
13 से सबूत और सुराग जुटा रही है पुलिस

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









