
रश्मिका-विजय की लव स्टोरी के गवाह थे आनंद, शादी के बाद भाई ने खोली पोल, भाभी का किया वेलकम
AajTak
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी आंध्रा और कोडवा संस्कृति के अनुसार संपन्न हुई. इस खुशी के मौके पर विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने भाभी रश्मिका का खुले दिल से स्वागत किया और अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा कीं.
साउथ इंडस्ट्री की सबसे फेमस शादी के बीच अब एक और दिल छू लेने वाला पल सामने आया है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पति-पत्नी बन चुके हैं. आंध्रा और कोडवा संस्कृति से हुई इस शादी का गवाह पूरा परिवार बना. विजय-रश्मिका की शादी से देवरकोंडा परिवार के छोटे बेटे यानी आनंद देवरकोंडा की भी खुशी का ठिकाना नहीं है.
देवर ने किया भाभी रश्मिका का वेलकम
विजय के छोटे भाई आनंद ने भाभी रश्मिका का खुले दिल से वेलकम किया है. एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी दबी हुई इस फीलिंग का इजहार भी किया. विजय के छोटे भाई ने बताया कि उनकी खुशी सातवें आसमान पर है. उन्हें अब किसी से भाभी रश्मिका के बारे में कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है. आनंद की शेयर की तस्वीर में तीनों खुशी से चहकते नजर आ रहे हैं.
आनंद ने बड़े ही क्यूट अंदाज में लिखा कि- कई बार ऐसा हुआ जब फैंस जोर से चिल्लाते थे, 'वदिना, एला उनारु?' मतलब भाभी, आप कैसी हैं? और मुझे समझ ही नहीं आता था कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं.
'आज मेरा भाई शादीशुदा हो गया है और मुझे अपनी वदिना (भाभी) के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली हैं. मैं दुआ करता हूं कि ये दोनों पूरी जिंदगी ऐसे ही मुस्कुराते रहें. हमेशा साथ रहें, खुश रहें- एक खूबसूरत जिंदगी के नाम.
रश्मिका-विजय को मिल रही बधाई!

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












