
रश्मिका मंदाना के हाथों में रचेगी विजय के नाम की मेहंदी, संगीत का Video आया सामने
AajTak
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन से इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए हमसफर बनने वाले हैं. दोनों शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. कपल की शादी उदयपुर में हो रही है. प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलक भी अब सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है.
संगीत का वीडियो वायरल
रश्मिका और विजय के वेडिंग वेन्यू से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है. वीडियो में वेडिंग वेन्यू की ग्रैंड डेकोरेशन नजर आ रही है. वेन्यू को दूल्हा-दुल्हन रश्मिका और विजय के फोटोज सजाया गया है. तस्वीरों में कपल के सीक्रेट वेकेशन के खूबसूरत रोमांटिक मोमेंट्स देखे जा सकते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात रश्मिका और विजय का संगीत का फंक्शन हुआ, जिसमें दोनों के परिवारवाले शामिल रहे. बताया जा रहा है कि कपल की संगीत की थीम उनकी लव स्टोरी पर ही बेस्ड रही. उसी हिसाब से संगीत फंक्शन की डेकोरेशन की गई.
रश्मिका-विजय के वेडिंग वेन्यू से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस की एक्साइटमेंट भी अब हाई हो गई है. कपल की शादी के जश्न से सामने आई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












