
रवि किशन का नगमा संग था अफेयर? सवाल सुन चौंके, कान पकड़कर बोले- पत्नी के पैर छूता हूं...
AajTak
बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के प्रति अपने गहरे प्रेम और सम्मान का इजहार किया है. उन्होंने नगमा संग अफेयर की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया कि ये बातें गलत हैं. उन्होंने साफ किया कि फिल्में साथ करने का मतलब अफेयर नहीं होता और वे अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं.
एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा का भी फेमस चेहरा हैं. उनकी शादी करियर के शुरुआत में ही प्रीति शुक्ला से हो गई थी. बावजूद इसके उनकी एक्ट्रेस नगमा संग अफेयर की खबरों ने खूब हलचल मचाई थी. हाल ही में रवि ने इसका सच बताया है. रवि ने कान पकड़ते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं, ये सब गलत है.
अफेयर की अफवाहों का बताया सच
रवि किशन बेहद बेबाक एक्टर हैं. वो अक्सर बताते हैं कि कैसे वो पत्नी का सम्मान करते हैं, उनके पैर छूते हैं. ऐसे में नगमा संग उनके एक्स्ट्रा मैरिटल की अफवाहें आना हैरान करता है. इसका जवाब रवि ने इंडिया टीवी संग बातचीत में किया.
रवि किशन से जब पूछा गया कि नगमा जी के साथ आपने एक के बाद एक 14 फिल्में कीं, उनके साथ आपका अफेयर चला? सुनते ही रवि चौंक गए, उन्होंने ऐसा पूछे जाने की उम्मीद नहीं की थी. फिर एक्टर ने कान पकड़ते हुए कई बार नहीं, नहीं, नहीं कहा और बोले- देखिए, आज मैं क्लियर कर देना चाहता हूं कि आप किसी हीरोइन के साथ अगर एक बार से ज्यादा फिल्में करते हैं, तो लोगों को लगता है, 'अरे वाह, दो पिक्चर, अब चार हो गई. कुछ तो चल रहा होगा.' कुछ तो खिचड़ी बन रही होगी. तो वो इंसान ही हैं, जैसे हम बिग बॉस के घर में बैठे-बैठे लोगों की जिंदगी में झांका करते थे. इसमें लोगों को बहुत मजा आता है. ऐसा लगता ही नहीं कि नॉर्मल होगा, सब सोचते हैं कि- कहीं कुछ तो होगा.
पत्नी के प्यार में डूबे रवि
रवि ने आगे पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि- ऐसा कुछ नहीं था, हम लोग फिल्में करते थे. वो ब्लॉकबस्टर होती थीं, तो हम और फिल्में करते थे. हम दोस्त थे. सबको पता था कि ये शादीशुदा व्यक्ति है. मैं अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला से बहुत प्यार करता हूं. सम्मान करता हूं, डरता भी हूं. मैंने पहले भी कहा है कि मैं उनके पैर छूता हूं. मेरी जिंदगी में वो जबसे आईं मुझे काम मिलने लगा. मेरी जिंदगी संवर गई. मेरी घर में वो लक्ष्मी के रूप में आई हैं. मेरे दुख की साथी हैं. जब मेरे पास कुछ नहीं था उन्होंने मेरा साथ दिया. तो ये बात तो पूरी इंडस्ट्री को पता है कि मैं अपनी पत्नी के प्रेम में कितना पागल हूं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












