
रमीज राजा ने विराट ब्रिगेड के बारे में कही बड़ी बात, इमरान खान की टीम से की तुलना
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है. रमीज राजा ने बताया कि कैसे भारतीय टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बनी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है. रमीज राजा ने बताया कि कैसे भारतीय टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बनी. टीम इंडिया 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेलेगी. इसके बाद अगस्त में वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया बीते कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करती आई है. वह दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है. उसने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की. विराट ब्रिगेड WTC की अंक तालिका में पहले स्थान पर है. और टीम इसी लय को फाइनल मुकाबले में भी कायम रखना चाहेगी. रमीज राजा ने टीम इंडिया की डायनामिक्स के बारे में बात की और कप्तान कोहली के आक्रामण एप्रोच के लिए उनकी सराहना की. रमीज राजा ने एक इंटरव्यू में कहा,'भारतीय टीम दुनियाभर में पसंदीदा बन गई है क्योंकि ये टीम वही काम कर रही है जो वह और उनके साथी खिलाड़ी इमरान खान की कप्तानी में किया करते थे.'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











